Motivational Quotes, Thought, Status In Hindi, Golden Quotes In Hindi

वैसे तो ज़िन्दगी बहुत ही खूबसूरत हैं पर इस ज़िन्दगी को खूबसूरत बनाये रखना इतना भी आसान नहीं हैं। ज़िन्दगी में कभी खुशी मिलती हैं तो कभी गम, उतार – चढ़ाव से भरी ये ज़िन्दगी चलती रहती हैं।

पर एक दौर ऐसा आता हैं जब ऐसा लगता हैं सब थम सा गया हो, कुछ भी सही नहीं हो रहा हैं। ऐसी परिस्थितिओं में मजबूत इरादों वाला इंसान भी कही न कहीं टूटने लगता हैं। ऐसे में इंसान को मोटिवेशन की बहुत ज्यादा जरुरत होती हैं।

Advertisements

यह मोटिवेशन ही हैं जो इंसानो का कभी हार न मानने का हौसला देता हैं। ज़िन्दगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता हैं और साथ ही एक सुखी एवं आदर्श जीवन कैसे जीना हैं इसकी भी सीख देता हैं।

Motivational Quotes, Thought, Status In Hindi, Golden Quotes In Hindi - Motivational

तो इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ Motivational Quotes In Hindi, Motivational Thought In Hindi। जो आपको बुरे दौर में आगे बढ़ने का हौसला देगा, साथ ही आपको एक अच्छा इंसान बनने में आपकी मदद करेगा।

अगर आप ब्लॉगर है तो ब्लॉगर मोटिवेशन यह है।

Motivational Quotes, Thought, Status In Hindi

  1. सफलता उसे मिलती हैं, जो जीत पर फोकस करें न की बाधाओं पर।
  2. ज़िन्दगी में सफल होना चाहते हो, तो आज से ही सफल लोगो की आदतों को अपनाना शुरू कर दो। एक साल बाद आप खुद को एक नए इंसान के रूप में पाएंगे।
  3. सपने वें नहीं जो रात को सोते हुए देखा जाये, सपने तो वें हैं जो खुली आँखों से देखा जाये। और ये वहीं सपने होंगे जो आपकी रातों की नींद उड़ा देंगे।
  4. असफलता भले ही आपको बुरी लगे पर यही असफलता आपको पहले से बेहतर करने की सीख देता हैं।
  5. कठिन चुनौतीया ही एक आम इंसान को महान इंसान बनाती हैं। इसलिए चुनौतियों का सामना करें और जीत हासिल करें।
  6. ज़िन्दगी भर दुसरो के लिए कार्य करने से अच्छा है आप खुद का बिज़नेस करें। आपके आने वाली पीढ़ी को जॉब का कभी टेंशन नहीं लेना पड़ेगा।
  7. काम ऐसा करो की लोग आपको फेसबुक में नहीं गूगल पर सर्च करें।
  8. दुसरो से सलाह लेना छोड़ दो की मुझे क्या करना चाहिए। इस दुनियाँ में आपको आपसे बेहतर कोई नहीं जान सकता की आप क्या कर सकते हो।
  9. किस्मत भी साथ उसी का देती हैं, जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करते हैं।
  10. अगर हौसलों में जान हो, तो पहाड़ो से भी रास्ते बनाने का हुनर आ जाता हैं।
  11. अगर अपने सपनो को जीना चाहते हो तो कड़ी मेहनत से कभी पीछे मत हटना।
  12. ज़िन्दगी में सफल होना हैं तो सीखना कभी मत छोड़ना।
  13. खुद को इतना कामयाब बना लो की लोग मज़बूर हो जाए आपको फॉलो करने को।
  14. जिस दिन आपके रास्ते में कोई बाधा न आए समझ लेना आप गलत रास्तों में निकल पड़े हो।
  15. एक वक़्त पे सिर्फ ही काम पर Focus करो और ऐसा Focus करो की आपको दूसरा कुछ दिखाई ही न दे, यही सफलता का मूल मंत्र हैं।
  16. जब तक जीवित हो सीखने की आदत हमेशा बनाये रखना, इस संसार में अनुभव से बड़ा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक कोई नहीं हैं।
  17. आपका का प्रतिदिन किया हुआ कार्य ही आपका भविष्य निर्धारित करता हैं। इसलिए जो भी करे सोच समझ कर करें व्यर्थ में समय बर्बाद न करें।
  18. बुद्धिमान बने और अपना कार्य स्वयं करें दुसरो पर निर्भर रह कर आप कभी सफल नहीं हो पाओगे। दुसरो पर निर्भर रहना छोड़ दें।
  19. किसी की निंदा व अपमान न करें अगर आप किसी की मदद कर सकते हैं जरूर करें और अगर न कर सके तो अच्छी सलाह जरूर दे।
  20. जो भी तुम्हें शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक रूप से कमजोर करें उसका त्याग करना ही उत्तम हैं।
  21. तुम जैसा सोचोगे तुम वैसा ही बन जाओगे खुद को असफल समझोगे तो असफल ही रह जाओगे और खुद सफल बनता देखोगे तो सफल ही बनोगे।
  22. चिंता करना व्यर्थ हैं पर चिंतन करना श्रेष्ठ हैं जीवन में नए विचारो को आने दो।
  23. एक सफल और एक असफल इंसान में सिर्फ सोच का ही फर्क होता हैं। अपनी सोच का दायरा बढ़ाये और सफल लोगो की तरह सोचें।
  24. इस ब्रम्हांड की सारी शक्तियों तुममें ही समायी हैं। जरुरत हैं बस उसे महसूस करने की और उसकी ताकत को पहचानने की।
  25. आपका व्यवहार ही आपके संस्कार की देन होती हैं इसे कभी खोने न देना।
  26. असत्य को हज़ार तरीको से भी क्यों न कहाँ जाये फिर भी वह असत्य ही रहता हैं। सत्य भूमि के गर्त में ही क्यों न हो फिर भी वह सत्य ही होता हैं।
  27. 50 दोस्त बनाने से अच्छा आप 4 ईमानदार सच्चे दोस्त बना लो। आपको दोस्त की कभी कमी महसूस नहीं होगा।
  28. अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबो और जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए जरूर लगाए। आपका किया हुआ यह कार्य आपको कभी धन की कमी नहीं होने देगा।
  29. ज़िन्दगी का सबसे श्रेष्ट और पुण्य कार्य हैं माता – पिता की सेवा करना इसे हमेशा नि:स्वार्थ भाव से करें।
  30. अगर आप अपने भगवान की पूजा करते हो तो भगवान पर भरोसा भी अवश्य रखें। वे आपको कभी निराश नहीं करेंगे।
  31. धन्य है वो संताने जिसने नि:स्वार्थ भाव से अपने माता – पिता की सेवा में अपना जीवन अर्पण कर दिया हो।
  32. बिना दूरी तय किये आप आप अपनी मंज़िल तक कभी नहीं पहुँच सकते हैं उठिये और चलना शुरू कीजिये।
  33. खुद को इतना कामयाब बना लो की जो आज तुम्हारे फ़ोन का जवाब नहीं देते कल वही तुमसे बात करने को तरसेंगे।
  34. लोग धोखा सिर्फ इसलिए खाते हैं क्योंकि उनका ध्यान मीठे बोल पर केंद्रित होता हैं। पर उनकी असली मंसा समझने की कोशिश ही नहीं करते हैं।
  35. असली जीत वही है जो कड़े संघर्ष के बाद मिले। आसानी से मिली हुई जीत बहुत जल्द अपना महत्त्व खो देता हैं।
  36. प्रेम असीम हैं स्वार्थ स्थिर हैं जो प्रेम करता हैं वही जीता हैं स्वार्थी व्यक्ति जीते हुए भी मरा हुआ होता हैं। प्रेम ही जीने का एक मात्र सिद्धांत हैं।
  37. बड़ा वही बनता हैं जो बड़े सपने देखें और उन सपनो को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें।
  38. आप दुनियाँ में कैसे आए इससे फर्क नहीं पड़ता,पर आप दुनियाँ को क्या दे कर जा रहे इससे फर्क जरूर पड़ता।

निष्कर्ष

आशा करता हूँ की आप सभी को मेरी Motivational Quotes In Hindi अच्छा लगा होगा। आपको यह Motivational Quotes कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये। आपका दिया गया फीडबैक हमें और भी अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करेगा।

अगर आपका किसी तरह का कोई सवाल है तो आप कॉमेंट में पूछ सकते हैं। साथ ही इस जानकारी Motivational Quotes In Hindi को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं।

मैं बहुत शुक्रिया करना चाहूँगा Rohit Mewada सर का जिन्होंने मुझे अपने ब्लॉग में लिखने का अवसर प्रदान किया।

Thanks For Reading…

Share on:

नमस्कार दोस्तों ! में Heartbeatsk.com का फ़ाउंडर हु, इस ब्लॉग में कई तरह की जानकारी जैसे Education, Health Tips, How To, Lifestyle, Motivational आदि शेयर करते है।


Leave a Comment

Please Read HMH Comment Policy before Comment.

1 thought on “Motivational Quotes, Thought, Status In Hindi, Golden Quotes In Hindi”